नमस्कार दोस्तों। कैसे हैं आप सभी। उम्मीद करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे मस्त होंगे और अपने कार्य में व्यस्त होंगे। तो दोस्तों, आज का वीडियो अपलोड करने के बाद मुझे काफी ज्यादा धक्का लगा। सबसे ज्यादा धक्का तो इस बात का लगा की वीडियो को अपलोड किया 2 घंटे से ज्यादा का समय हो गया लेकिन किसी ने भी वीडियो पर अपना सपोर्ट नहीं दिखाया। यार यह तो काफी गलत बात है। मतलब हम लोग एक तो आप लोगों के लिए वीडियो भी अपलोड करें। हर तरीके की एक्सेसिबल से एक्सेसिबल वीडियो आप लोगों के लिए अपलोड करें। लेकिन आप लोगों का सपोर्ट बिल्कुल भी नहीं आता है। यार भाई ऐसे तो क्रिएटर का दिल टूटता है। इससे तो साफ पता चलता है कि आप लोग चैनल को सपोर्ट नहीं करते और पसंद भी नहीं करते हैं। भाई अगर ऐसा ही चला रहा तो हमें मजबूरन चैनल छोड़ना पड़ेगा। और शायद मुझे लगता है कि काफी सारे लोग ऐसा चाहते भी हैं। तभी तो किसी ने वीडियो पर अपना सपोर्ट नहीं दिखाया। यह तो भाई बहुत गलत बात है आप लोगों की। वीडियो बनाने में काफी मेहनत लगती है और रिकॉर्ड करने में भी उससे ज्यादा मेहनत लगती है। मेरा मकसद आप लोगों से जबरदस्ती वीडियो को लाइक करवाना नहीं, बल्कि आप लोगों को अच्छी से अच्छी टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक करना है। लेकिन तब क्या हो जब कोई क्रिएटर को सपोर्ट हीना करें। जैसा कि आप लोग कर रहे हैं। मुझे काफी दुख होता है यह देखकर। तो भाई अगर ऐसा ही चला रहा तो फिर चैनल पर एक दिन वीडियो आना बंद हो जाएगा। क्या आप लोग ऐसा चाहते हैं? मुझे पता है। यहां पर काफी सारे लोगों का जवाब हांहोगा। तो जैसा भी हो आप लोग अपना जवाब कमेंट करके बता सकते हैं। लेकिन आप लोगों की यह आदत बहुत गलत है कि आप लोग ना तो वीडियो को देखते हैं और ना ही शेयर करते हैं। और आज तो हद ही हो गई। 2 घंटे में सिर्फ 12 लोगों ने देखा और एक बंदे ने लाइक किया। खैर मुझे उससे कोई मतलब नहीं है मेरी वीडियो को कोई देखता है या नहीं। मैं तो बस आज आप लोगों से जानना चाहता हूं, यह जो चैनल आप लोगों के लिए चल रहा है क्या इसे बंद कर देना चाहिए आप लोग यही चाहते हैं? अपना जवाब कमेंट करें।. क्योंकि आज आप लोगों ने क्रिएटर का दिल तोड़ा है। मुझे आप लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी।